फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसआर एकेडमी ने जीता उद्धाटन मुकाबला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून। जीएसआर क्रिकेट एकेडमी ने इगल क्रिकेट एकेडमी को हराकर चौथी स्वर्गीय नवनीश खंडूरी और मनोज कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला जीता। रोमांचक मुकाबले में जीएसआर ने 13 रन से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


बुधवार को रेंजर्स ग्राउंड में टूर्नामेंट का आयोेजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे कोटद्वार के एजीएम एके चौधरी ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उसके बाद जीएसआर और इगल एकेडमी के बीच पहला मुकाबला खेला गया। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरीं जीएसआर टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 111 रन बनाए।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज विक्रांत ने 22, आशीष ने 32, आई नेगी ने 14 और तेजेंद्र सिंह ने 11 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी इगल एकेडमी की पूरी टीम 19.1 ओवर में 98 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से प्रवीन ने 22, अंबर ने 21 और राहुल ने 19 रन की पारी खेली। जीएसआर के गेंदबाज आशीष ने तीन और दिव्यांशु और मंयक ने दो-दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें