फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े में तीन राशन डीलरों पर मुकदमा, दुकानें निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बैंक चालान में हेराफेरी कर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राशन गोदाम से करीब चार लाख रुपये का खाद्यान्न फर्जी तरीके से उठाने कराने के आरोप में तीन डीलरों के खिलाफ बुधवार को पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा तीनों राशन दुकानों को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में डिप्टी आरएमओ लता मिश्रा ने पटेलनगर थाने में राशन डीलर प्रदीप गर्ग, संदीप व सिटी स्टोर के खिलाफ लिखित तहरीर दी थी।
बता दें, इसी माह की पहली तारीख से गोदाम से दिसंबर माह के कोटे का राशन उठान शुरू हुआ था। इसी बीच आरएफसी ने जिला आपूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया कि तीन राशन डीलरों प्रेमनगर स्थित संजय कुमार, प्रदीप गर्ग व पुलिस लाइन स्थित सिटी स्टोर ने अपने-अपने चालान में शून्य बढ़ाकर गोदाम के अधिकारियों को गुमराह कर फर्जी तरीके से अतिरिक्त राशन का उठान कर लिया है। विभाग ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि तीनों डीलरों के पास अतिरिक्त राशन गया है। जांच में पता चला कि अतिरिक्त राशन का उठान डीलरों ने बैंक चालान की राशि में शून्य बढ़ाकर किया। इसके बाद आरएफसी ने डीएसओ को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी। डीएसओ ने भी जांच में मामले को सही पाया। इस फर्जीवाडे़ का खुलासा होने के बाद संभागीय खाद्यान्न नियंत्रक (आरएफसी) चंद्र सिंह धर्मशक्तू के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने तीनों दुकानें निलंबित कर दी हैं। विभाग अब इन दुकानदारों से अवैध रूप से उठाए गए राशन की वसूली की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

---
मामला संज्ञान में है। डीएम एसए मुरूगेशन के आदेश के बाद तीनों डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकानें निलंबित कर दी गई हैं। साथ ही वसूली के लिए राशन डीलरों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

-विपिन कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी
2014 में भी हुआ था फर्जीवाड़ा
वर्ष 2014 में भी राशन डीलर प्रदीप गर्ग ने फर्जीवाड़ा किया था। उस समय प्रदीप ने धर्मार्थ संस्थाओं के फर्जी लेटर पैड बनाकर करीब तीन सौ कुंतल खाद्यान्न अवैध रूप से गोदाम से उठा लिया था। इस मामले में भी विभाग ने प्रदीप के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही प्रदीप ने अपनी दुकान बहाल करा ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें