फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसिगा स्कूल के वार्षिकोत्सव में हुए रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कसिगा स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि चोपड़ा मैकगोवन व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि आधुनिक शिक्षा के लिए कसिगा स्कूल प्रबंधन की सराहना की। इस अवसर पर कसिगा के छात्रों ने संगीत और कथक की प्रस्तुति दी। इसके बाद विद्यालय प्रमुख सोनाली सिन्हा ने कसिगा स्कूल की उपलब्धियों और उत्कृष्ट विकास पर आधारित वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा लिखित कसिगा के इतिहास को दर्शाती हुई पुस्तक ‘मेकिंग ऑफ कसिगा’ का विमोचन किया गया। समारोह के दौरान अकादमिक छात्रवृत्ति के विजेताओं इशाना कपूर, शिवानी अग्रवाल, नील दवे, अनुज गौतम और विश्व पटेल को सम्मानित किया गया। खेल छात्रवृत्ति के लिए यश अग्रवाल और प्रिया पटेल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जॉन मेसन, चेयरमैन रमेश बत्ता, पूनम बत्ता, चांदनी बत्तार, सिद्धार्थ बत्ता, नंदकुमार माली, सोनाली सिन्हा, चंद्रशेखर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें