फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मैरी को हरा सेंट जोजेफ्स बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट मैरी को हरा सेंट जोजेफ्स बना चैंपियन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सेंट मैरी क्लेमेंटटाउन को हराकर सेंट जोजेफ्स एकेडमी ने प्रथम ब्रदर वीपी बर्नार्ड स्मृति बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेंट जोजेफ्स एकेडमी के मैदान पर फाइनल मुकाबला सेंट मैरी क्लेमेंटटाउन और सेंट जोजेफ्स एकेडमी के बीच खेला गया। मैच में शुरुआत से पकड़ बनाकर चल रहे सेंट जोजेफ्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने 24 बास्केट किए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा बास्केट अहि सहगल ने की। इस तरह फाइनल मुकाबले में सेंट जोजेफ्स एकेडमी ने 24-14 के अंतर से जीत लिया। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि रही अपर्णा ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया। इस अवसर पर ब्रदर बाबू वर्गीज, वीएस रौतेला, डॉ. सुहानी, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें