फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉपुलर के पेड़ काटे, विरोध पर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। ओसपुरगांव के जंगल में एक किसान के खेत में पॉपुलर के पेड़ को पड़ोसी खेत स्वामी ने काट डाला। इतना ही नहीं पेड़ काटने का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की तथा मारपीट पर आमादा हो गए। उसने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ओसपुर गांव निवासी सेठपाल सिंह पुत्र साहब सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने हाल ही में अपने गांव के जंगल में दाबकी गांव निवासी अनिल कुमार से लगभग10 बीघा कृषि भूमि खरीदी थी। उसके कुछ दिनों बाद उक्त भूमि तहसील के दस्तावेजों में उनके नाम भी दर्ज हो गई थी। सेठपाल का आरोप है कि उनके खेत में लाखों की कीमत के लगभग 50 पॉपुलर के पेड़ थे। जब वह रविवार को अपने खेत में पहुंचा तो उसके खेत के पेड़ों को पड़ोसी खेत के मालिक ने कटवा दिया था और लकड़ियों को ट्रैक्टर पर लोड किया जा रहा था। इस पर सेठपाल ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई। कोतवाली के एसएसआई हरिओम राज चौहान ने बताया की तहरीर के आधार परहरीश व रजनीश पुत्र ओमपाल, पुष्पा पत्नी ओमपाल व ओमपाल पुत्र टिक्का सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें