ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्लड बैंक और लायंस क्लब दून सिटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन गौहरी स्थित दून वैली पब्लिक स्कूल में हुआ। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन मसूरी विधायक गणेश जोशी ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक गणेश जोशी ने कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन से छात्र-छात्राओं में जनकल्याण की भावना विकसित होती है। विधायक जोशी ने कहा कि जिस तरीके से सरकारी और निजी अस्पतालों में खून की कमी है और मरीजों को आए दिन मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में सामाजिक संगठनों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह रक्तदान के लिए आगे आएं। इस मौके पर 117 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के प्रबंधक प्रधानाचार्य चरणजीत सोई, आदेश सूद और लायन संजीव गोयल ने किया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाजपा प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा, भूपेंद्र कठैत, मनीष वर्मा, दीपक डेनियल, भारती शर्मा, पूर्व गवर्नर लायन अनीता गुप्ता, प्रबंधक दून वैली स्कूल चंद्रशेखर सेमवाल, सुनील जैन, राजेश गुप्ता, अवतार कृष्ण, रेखा गुप्ता, रामगोपाल, सोहनलाल बिजल्वाण, मनीष गौनियाल, राजीव गुरूंग, वेद प्रकाश महावर समेत कई लोग उपस्थित रहे।
दूसरी ओर कैलाश हॉस्पिटल और हृदय संस्थान की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन गोरखाली सुधार सभा गढ़ी कैंट में किया गया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञों ने लोगों की जांच करने के साथ ही दवाइयां वितरित कीं। इस मौके पर लोगों को बारिश के दौरान होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया।