जल संस्थान में महिला संविदाकर्मियों को मिलेगा प्रसूति अवकाश
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक ने प्रसूति अवकाश पर मोहर लगा दी है। जिसके तहत अब जल संस्थान में संविदा अथवा अस्थायी तौर पर सेवारत महिलाओं का 180 दिन प्रसूति अवकाश दिया जाएगा। जारी शासनादेश में पुरुषों के लिए भी 15 दिनों का अवकाश निर्धारित किया गया है। इस आदेश के बाद जल संस्थान में कार्यरत प्रदेश की करीब 800 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
बता दें कि इससे पहले केवल स्थायी महिला कर्मचारियों को ही प्रसूति अवकाश दिया जाता था, जिससे अस्थाई महिलाओं में रोष था। मंगलवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के महासचिव प्रशांत सेमवाल ने बताया कि संगठन एक साल से कर्मचारियों के हित में यह मांग करता आ रहा है। अब अस्थाई महिला कर्मचारियों को उनका हक मिल पाया है।