फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आयुष्मान भारत’ योजना का बढ़ेगा दायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत’ योजना के तहत दिल्ली, यूपी, चंडीगढ़ के बड़े निजी अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा होगी। इसके लिए राज्य सरकार देवभूमि के अलावा दिल्ली, यूपी और चंडीगढ़ के बड़े निजी अस्पतालों से सेवाएं लेने का मसौदा तैयार करा रही है। इस बाबत स्वास्थ विभाग के अफसरों की टीम इन राज्यों में भेजी गई है जो इलाज के पैकेज रेट के अलावा रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) का मसौदा कर रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य परियोजना निदेशक एवं अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि इस बाबत बीते दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ शिमला में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए थे। योजना के अनुसार उत्तराखंड के बड़े निजी अस्पतालों मसलन मैक्स, सिनर्जी, जौलीग्रंाट और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के अलावा दिल्ली के एस्कॉर्ट, मैक्स, मेदांता व यूपी के एसजीपीजीआई, चंडीगढ़ के पीजीआई जैसे बड़े अस्पतालों से अनुबंध पर वार्ता चल रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की टीम दिल्ली, चंडीगढ़ व यूपी भेजी गई हैं जो अस्पतालों के प्रबंधन तंत्र से आरएफपी आदि पर मंथन कर रही है। इसके तहत ‘आयुष्मान भारत’ योजना में नियत पैकेज रेट के अनुरूप इन अस्पतालों में इलाज की सुविधा दिए जाने पर सहमति का प्रयास किया जा रहा है। अस्पतालों से समझौता होने के बाद जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। राज्य परियोजना निदेशक जुगल किशोर पंत के मुताबिक आयुष्मान योजना के तहत राज्य के538000 परिवारों और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना बीमा योजना के तहत 1197000 परिवारों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिया जाना है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले चरण में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा व चंडीगढ़ आदि राज्यों ने के ंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें