फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को ईमानदारी से निभानी होगी जिम्मेदारी : अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

रेसकोर्स स्थित ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल में सोमवार को शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा, महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा, मंत्री शिव प्रसाद डोभाल, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र घिल्डियाल और आठ उपाध्यक्ष, छह संयुक्त मंत्री, छह संगठन मंत्री को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि समाज को सुधारने में शिक्षकों की भूमिका अहम है। राज्य की तरक्की के लिए शिक्षकों को ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा वीएस रावत ने कहा कि शिक्षकों का काम शिक्षा के साथ संस्कार देना भी है। दून इकाई के अध्यक्ष रघुवीर पुंडीर, दयानंद तिवारी, जगत सिंह नेगी, इंद्रवीर चौहान और यशवंत नेगी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष विनोद थापा ने कहा कि वह शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन छेड़ने का एलान किया। इस अवसर पर कुंवर सिंह राणा, किशोर सजवाण, मनोज शाह, भगत महर, सुखवीर चौहान, दलेब सिंह राणा, संजय बिष्ट, चरण सिंह, भगत भंडारी, सूरज मंद्रवाल, कीरत पाल, सुजान बुटोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें