ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के झाझरा स्थित पावर सब स्टेशन में लगा उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने की जांच के लिए सहायक व मुख्य अभियंताओं समेत 12 अफॅसरोें को आरोप पत्र जारी किया गया है। पिटकुल के प्रबंध निदेशक की ओर से गठित पांच सदस्यीय विशेष टीम संबंधित अभियंताओं से के बयान दर्ज करने में जुटी है।
बता दें बीते दिनों पिटकुल के झाझरा स्थित पावर स्टेशन में लगा उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इस प्रकरण की जांच के लिए पिटकुल और यूपीसीएल के पांच अफसरों की विशेष जांच टीम भी गठित की गई है। इसके अलावा पिटकुल प्रबंधन ने अब सहायक अभियंता व मुख्य अभियंता समेत 12 विभागीय अफसरों को आरोप पत्र जारी किया गया है। जांच टीम में शामिल यूपीसीएल के निदेशक परिचालन अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रकरण से संबंधित अफसरों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा संबंधित अफसरों के जवाब और जांच टीम द्वारा जुटाई गई जानकारी से मिलान कराया जा रहा है।