फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बरेली स्थित जाट रेजिमेंटल सेंटर में हेडक्वार्टर कोटा के तहत सेना भर्ती का सुनहरा मौका आया है। यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक ट्रेड्समैन, खिलाड़ी (ओपेन कैटेगरी) के अलावा सैनिक लिपिक के पदों पर भर्ती की रैली 28 मई से एक जून के बाद जाट रेजिमेंटल सेंटर बरेली में आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह रैली 30 मई को आयोजित की जाएगी।
यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजीमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों तथा सगे भाईयों के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अलावा इस भर्ती रैली में अन्य रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों तथा कानूनी रूप से गोद लिए हुए बच्चों सहित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। सैनिक सामान्य ड्यूटी पद के लिए राजस्थान एवं अन्य किसी भी राज्य के अभ्यर्थियों के लिए 28 मई 2018 को, हरियाणा के अभ्यर्थियों के लिए 29 मई 2018 को, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए 30 मई 2018 को और सैनिक ट्रेड्समैन और खिलाड़ी (खिलाड़ी के लिए खेल क्षेत्र कुश्ती, बालीबॅाल, बास्केटबॅाल, बॉक्ंिसग, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, निशानेबाजी, तैराकी और कबड्डी) किसी भी राज्य के अभ्यर्थियों के लिए 31 मई 2018 को, सैनिक लिपिक पद के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए (केवल जाट रेजिमेंट के सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित अभ्यर्थी) के लिए भर्ती रैली एक जून 2018 को होगी। चिकित्सा परीक्षा 30 मई को होने के बाद पास होने वालों को लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र 25 जुलाई को जारी होगा। सभी श्रेणियों के लिए सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा 29 जुलाई 2018 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

..................
यह प्रमाण पत्र लाने होंगे
भर्ती रैली में योग्य अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ तीन सेट सत्यापित प्रतियां अपने साथ समस्त शैैक्षिक एवं वांछित प्रमाण पत्रों की मूल प्रति साथ में लाना होगा। इसके तहत मान्यता प्राप्त विवि या स्कूलों के अंक एवं प्रमाण पत्र, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जो जिला मजिस्ट्रेट/सब डिविजनल मजिस्ट्रेट/तहसीलदार द्वारा हस्ताक्षरित हो, ग्राम प्रधान/स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा भर्ती की तिथि से छह माह के भीतर दिया गया चरित्र प्रमाणपत्र, नाम व जन्मतिथि के साथ परिवार का ग्रुप फ ोटोग्राफ , पुलिस अधीक्षक द्वारा हस्ताक्षरित चरित्र जांच प्रमाण पत्र, अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी रिलेशनशिप प्रमाण पत्र, बिना प्रमाणित एवं अच्छी गुणवत्ता के 30 नवीनतम रंगीन फोटो, 21 वर्ष से कम आयु के अभ्यर्थियों के लिए सरपंच या ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत अविवाहित प्रमाण पत्र जो स्थानीय रजिस्ट्रार व रजिस्ट्रेशन एवं विवाह से जुड़े प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित हो, 18 वर्ष से कम आयु के अभ्यर्थियों के लिए माता-पिता द्वारा अनुमति प्रमाण पत्र, एनसीसी/कंप्यूटर/खेलकूद प्रमाण पत्र यदि कोई हो, अभ्यर्थियों को शैक्षिक एवं संबंध प्रमाण पत्र में अंतर पाए जाने पर एक हलफ नामा शामिल हैं। पैन और आधार कार्ड यदि हो तो साथ जाएं या पैन या आधार कार्ड बनवाने के लिए किए आवेदन की रसीद की प्रति प्रस्तुत करनी होगी। सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकाें के आश्रित अभ्यर्थियों के लिए डिस्चार्ज बुक/पेंशन बुक साथ में लाना अनिवार्य है। प्रारंभिक जांच के लिए वांछित प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज के साथ सुबह चार बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेंटल सेंटर के लौंग रेंज पर पहुंचना होगा। आठ बजे बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

.....................................
यह योग्यता जरूरी
सैनिक सामान्य ड्यूटी पद हेतु अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत एवं कुल 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। बीए/बीकॉम/बीएससी उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों को 10वीं कक्षा में 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य नहीं है। सैनिक लिपिक पद के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों एवं कुल 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। यहां तक कि अगर कोई उम्मीदवार स्नातक या उच्च योग्यता प्राप्त किया हुआ है, तब भी 12वीं कक्षा में प्राप्त प्रतिशत अंक उसकी योग्यता के लिए लागू होगा। सैनिक ट्रेड्समैन पद के लिए 10वीं पास (सफ ाईवाला व मसालची ट्रेड के लिए 8वीं पास) होना चाहिए। सैनिक सामान्य ड्यूटी के पद के लिए योग्य अभ्यर्थी की आयु सीमा भर्ती की तिथी तक साढ़े सत्रह से इक्कीस वर्ष जबकि सैनिक लिपिक और सैनिक ट्रेड्समैन पद के लिए योग्य अभ्यर्थी की आयु सीमा साढ़े सत्रह से तेईस वर्ष होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी को समस्त वांछित शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ शारीरिक एवं चिकित्सकीय मानदंड में आर्हता प्राप्त करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें