फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता : राज्यपाल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सफलता पाने के लिए कठोर परिश्रम ही एकमात्र रास्ता है। इसका कोई शॉर्टकट नहीं होता है। विद्यार्थियों में आत्मविश्वास लाने के लिए शिक्षक उनके व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दें। शुक्रवार शाम एशियन स्कूल के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल केके पॉल ने बतौर मुख्य अतिथि उक्त बातें कही। उन्होंने स्कूल के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
शुक्रवार को एशियन स्कूल में 17वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद मुख्य अतिथि राज्यपाल केके पॉल ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचार का जिक्र करते हुए कहा कि ‘सपने वे नहीं होते हैं जो कि हम सोते हुए देखते हैं, बल्कि सपने वे होते हैं जो हमें सोने नहीं देते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले स्कूल प्रबंधक अमरजीत सिंह जुनेजा, उप प्रबंधक मनजदीत सिंह जुनेजा, डायरेक्टर गगनजोत सिंह जुनेजा, प्रधानाचार्य एके दास, उप प्रधानाचार्य एवीडी थपलियाल और हेड गर्ल मनीषा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। समारोह में 506 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिनमें इस वर्ष 133 को गवर्नर अवार्ड, 201 को प्रिंसिपल अवार्ड, 106 को टीचर्स अवार्ड और 66 को एचआरटी अवार्ड प्रदान किए गए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा। इस अवसर पर गीता दास, मिडिल स्कूल हेड मुकेश नागिया, हेड मिस्ट्रेस कल्पना ग्रोवर, तमाम अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें