ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
सर्वे के मैदान में आयोजित नंद किशोर बंबू स्मृति सिक्स ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन रॉक ब्लू और यंग कैंट की टीमों ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
सोमवार को उद्घाटन मैच मैच रॉक ब्लू और मलिंगार स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवर में मलिंगार की टीम ने 90 रन बनाए। ताशा ने 22, नितिन ने 12, सौरभ ने 10, रोहित ने 8 और सुनील ने 6 रनों का योगदान दिया। रॉक ब्लू की ओर से सौरव ने दो और रॉकी ने एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉक ब्लू की टीम ने निर्धारित ओवरों में 94 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीत लिया। रॉकी ने 42, अशीष रावत ने 28, बन्नी ने 8 और भाटिया ने 6 रनों का योगदान दिया। मलिंगार की ओर से सुनील ने दो व नितिन ने एक विकेट लिया।
दूसरेे मैच में यंग कैंट ने जीएनएफसी को पांच विकेट से हरा कर मैच जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएनएएफसी की टीम ने निर्धारित पांच ओवर में एक विकेट खोकर 91 रन बनाए। राजेश ने 38, रोहित ने 34 और राहुल ने 12 रनों को योगदान दिया। यंग कैंट की ओर से रॉकी ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग कैंट की टीम ने बिना विकेट खोये 92 रन बनाए। राहुल ने 52 और प्रताप ने 26 रनों को महत्वपूर्ण योगदान दिया। यंग कैंट की ओर से छावनी परिषद के उपाध्यक्ष ने भी मैच में प्रतिभाग किया।