फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जिलों में आज हो सकती है बारिश-कोर्डिनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/देहरादून। गर्म हवाओं के थपेड़ों के साथ सूर्यदेव की तपिश ने बृहस्पतिवार को गर्मी से बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। हालांकि राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, देहरादून में आंधी के साथ बारिश, ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही सूर्यदेव की तपिश बेहाल कर रही थी। हवा न चलने के कारण गर्मी अधिक थी। दोपहर बाद गर्म हवाओं के थपेड़ों ने हाल बेहाल कर दिया। दोपहर में हालत यह थी कि छांव में भी खड़े होने के बाद पसीना आ रहा था। गर्मी अधिक होने के कारण दोपहर में सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी के साथ कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शुक्रवार के बाद 26 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें