फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरटीई की टीम ने किया ब्लैक स्पॉटों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ रोड-ट्रैफिक एजुकेशन फरीदाबाद की टीम ने पहले दिन सोमवार को शहर के साथ के ब्लैक स्पॉटों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार का इंटरसेप्टर के जरिए आंकलन किया। वहीं, बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के सुझावों की रिपोर्ट भी तैयार की। टीम अगले दो दिनों तक ब्लैक स्पॉट के साथ ही अन्य जगहों का जायजा लेगी।
विज्ञापन

आईआरटीई की टीम शहर में लगने वाले जाम के प्रमुख स्थानों पर पहुंची और यातायात का दबाव कम करने और उसे सुचारु किए जाने को लेकर किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की। वहीं, एनआईवीएच के सामने राजपुर रोड पर इंटरसेप्टर के जरिये से वाहनों की रफ्तार का आंकलन किया। जिसमें उन्होंने दुर्घटनाएं रोकने को लेकर वाहनों की अधिकतम गति पर भी चर्चा की। इसके अलावा टीम ने शहर के प्रमुख छह ब्लैक स्पॉटों में एनएच और लोनिवि की ओर से कराए गए कार्यों का भी जायजा लिया। टीम ने दुर्घटनाओं के कारणों का लेकर सर्वे किया। दिलाराम चौक, यूके लिप्टिस चौक, घंटाघर, दर्शनलाल चौक समेत प्रमुख चौराहों का भी निरीक्षण किया। स्कूल समय पर यातायात दबाव वाले मार्ग ईसी रोड एवं सीजेएम तिराहे में इंटरसेप्टर के जरिये निरीक्षण किया। टीम अगले दो दिनों तक देहरादून शहर के बाहरी क्षेत्र तथा मसूरी क्षेत्र में यातायात संबंधी समस्याओं, ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करेगी। इस दौरान यातायात निरीक्षक राजीव रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें