फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत को बहुत से लोग कमजोरी समझते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मोहब्बत को बहुत से लोग कमजोरी समझते हैं...कुछ इसी अंदाज में बुधवार को डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में कवियों ने समा बांधा। मौका था अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का। सम्मेलन में आए कवियों ने हास्य, वीर और प्रेम रस का संगम छात्र-छात्राओं के सामने पेश किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गूंज उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कॉमेडियन प्रताप फौजदार रहे।
कवि सम्मेलन की शुरूआत देहरादून की कवियत्री महिमा श्री की सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद कॉमेडियन प्रताप फ ौजदार ने व्यंग्य और लतीफों से छात्रों को खूब हंसाया। रांची से आए कवि पंकज झा ने सनम रे, नींद नहीं चैन नहीं सुनाया तो कवि सौरव कांत शर्मा ने मुस्कुराना सीखे ले सहित कई आधुनिक कविताएं सुनाई। रायबरेली की कवि कल्पना शुक्ला ने शर्म तो चीज ही ऐसी सब को नहीं आती, मोहब्बत को बहुत से लोग कमजोरी समझते हैं गजल सुनाकर खूब तालियां बटोरी। कवि योगेंद्र, निशा गुप्ता, राकेश जैन ने भी विभिन्न रसों की कविताएं सुना कर समां बांधा। सम्मेलन का संचालन श्रीकांत शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि आरएसएस विभाग कार्यवाह अनिल नंदा रहे। उन्होंने छात्रों को एकजुटता का संदेश दिया। इस मौके पर अपर सचिव गृह अतर सिंह, कांग्रेस नेता सुरेंद्र अग्रवाल, डीएस मान, कांग्रेस नेता राजीव महर्षि, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र भसीन, डॉ. डीके त्यागी, छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम सिमल्टी, महासचिव आकाश गौड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार, अंशुल चावला, सुनील वर्मा, मनीष रावत, राहुल शर्मा, सूरज भट्ट, सिद्धार्थ राणा, ओम कक्कड़, हिमांशु नेगी, नवीन नेगी, सोहन रौतेला, अंकित जोशी, शंकर रावत, निखल शर्मा, जितेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.......................................
नागिन-नागिन तुनक-तुनक
डीबीएस छात्रसंघ समारोह में पंजाबी गायक जोगेंद्र सिंह मेंहदी ने बांधा समां
रंगारंग कार्यक्रमों के नाम रहा छात्रसंघ समारोह का अंतिम दिन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह के अंतिम दिन पंजाबी गायब जोगेंद्र सिंह मेंहदी ने जमकर समा बांधा। गायक दलेर मेंहदी के भाई जोगेंद्र ने पंजाबी, हरियाणवी और हिंदी गानों पर दमदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
बुधवार को डीबीएस छात्रसंघ समारोह के अंतिम दिन गायक जोगेंद्र सिंह मेहंदी ने नागिन-नागिन तुनक-तुनक, तेरी आंखा दा काजल गीत गाया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, मसूरी विधायक गणेश जोशी और हंस फ ाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गणेश जोशी ने कालेज को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ही समाज की असली पहचान है। इसलिए युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ीयां उनसे सीख ले सकें। मंत्री मदन कौशिक ने भी कालेज को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में सर्वाधिक युवा शक्ति भारत के पास ही है। युवा चाहें तो देश का नाम दुनिया के पटल पर सबसे ऊपर पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम में हेमा पुरोहित, वंदना बिष्ट और मंयक ध्यानी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिता रावत ने की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. ओपी कुल श्रेष्ठ, डीबीएस शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. सोनू द्विवेदी, डॉ. शीतल कनौजिया, डॉ. वीसी पांडे, डॉ. अलका सुरी, डॉ. एके बियानी, डॉ. जेपी गुप्ता, डॉ. पारितोष, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. कमल बिष्ट, डॉ. अग्निहोत्री, डॉ. जयपाल, डॉ. विंदेश द्विवेदी, डॉ. सुरेखा कनौजिया, छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश घाघट, महासचिव मानसी राणा, अंकित बिष्ट, हिमांशु कुमार, विप्लवी मालाकार, सचिन तिवारी, सुजीत थापा, हर्षित कुमार, अभीजीत, अजय पंवार, सोनू बिष्ट, सुनील सेमवाल, दिव्या, रेखा आदि मौजूद रहे।
......................
छात्रों के बीच हाथापाई
समारोह के अंतिम दिन एक छात्रा के साथ नृत्य करते हुए छेड़छाड़ होने पर छात्र आपस में भिड़ पड़े। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला संभाल लिया। बड़ी घटना होते-होते बच गई।
........................
बैंड से बांधा समा
एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह का दूसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में चल रहे छात्रसंघ समारोह के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। छात्रों ने एक ओर बैंड से अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी तो दूसरी ओर क्रिकेट टीम को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को एसजीआरआर पीजी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह का शुभारंभ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना, शिक्षाविद् सुनील अग्रवाल, नीरज पंत, ललित मोहन जोशी, अब्दुल कय्यूम, देवेंद्र सती ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ले. प्रदीप सिंह ने की। इस मौके पर दमनजीत ने अपने बैंड से पंजाबी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि हर हाथ ताली बजाने को मजबूर हो गया। कार्यक्रम में हेमवती नंदन बहुगुणा क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी होने पर कॉलेज की टीम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम रावत, महासचिव अजय नेगी, उपाध्यक्ष निशात परवीन, विवि प्रतिनिधि सिद्धार्थ ठाकुर, पूर्व छात्रसंघ अध्क्ष विपिन बल्लभ भट्ट, कोषाध्यक्ष दमनजीत सिंह, एनएसयूआई के वरिष्ठ नेता सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें