फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित महिलाएं ही बनाएंगी सशक्त समाज : नीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षित महिलाएं ही बनाएंगी सशक्त समाज : नीरा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुत्रवधू नीरा शास्त्री ने सशक्त समाज के लिए महिलाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित महिलाओं के बिना सशक्त समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वहीं राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।
डीबीएस पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीरा शास्त्री ने महिला शिक्षा पर फोकस करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षित महिलाएं घर-परिवार ही नहीं बल्कि देश को भी मजबूत करती हैं। महिलाओं ने हर मोर्चे पर खुद को साबित किया है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि महिलाएं घर की चारदीवारी से निकल कर समाज की बेहतरी के लिए काम कर रही हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में भी शिक्षित महिलाओं को आगे आना चाहिए।
भाजपा युवा मोर्चा की मीडिया सह समन्वयक नेहा जोशी ने कहा कि महिलाओं की स्थिति में बदलाव लाने के लिए नेता या सरकार को नहीं समाज को आगे आना होगा। इस अवसर पर प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ, रंजना काला, डा. आरती दीक्षित, डा. शैल कुलेश्रेष्ठ, शीतल कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
परीक्षाओं के बावजूद छात्राओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखा। उन्होंने पेपर के साथ-साथ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें