फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे को पाठ्यक्रम में किया जाए शामिल : राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पनाश संस्था की ओर से एमडीडीए पार्क डालनवाला में रविवार को महिलाओं एवं युवतियों के लिए नि:शुल्क कराटे एवं आत्मरक्षा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ने किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि बदलते दौर में महिलाओं और युवतियों के लिए कराटे का प्रशिक्षण जरूरी है। इससे दुर्व्यवहार एवं छेड़छाड़ की होने वाली घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बालिका विद्यालयों में यदि कराटे को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा तो युवतियों को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जा सकेगा। पनाश संस्था के सचिव राजकंवर बिष्ट ने कहा कि जब तक महिलाएं व युवतियां पूर्ण रूप से प्रशिक्षित नहीं हो जाती है तब तक इस शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में आनंद त्यागी, नौशाद, बिट्टू पंवार, जावेद अली, मेला लाल, कंचन कुमार, दीपा रावत, राजकंवर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें