फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर--

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। चालू वित्त वर्ष में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक की ओर से सभी शाखा प्रबंधकों को शत प्रतिशत ऋण वसूली के लिए भेजे पत्र से एक शाखा प्रबंधक ने नाराजगी जताते हुए सभी बैंक अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। वसूली के लिए दबाव बनाए जाने से नाराज प्रबंधक ने आत्महत्या करने की धमकी दी है। इससे परेशान मुख्य प्रबंधक ने लक्सर कोतवाली पुलिस को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मार्च में सभी सरकारी व गैरसरकारी विभाग ऋण वसूली अभियान तेज कर देते हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपने बकाएदारों से वसूली करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पिछले दिनों बैंक की ओर से सेटलमेंट शिविर भी लगाया था। हरिद्वार क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक ओपी भारती ने जिलेभर की सभी शाखा प्रबंधकों को पत्र भेजकर वसूली अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि निरंजनपुर बैंक के शाखा प्रबंधक संजय कुणाल मेहता पत्र मिलने से नाराज हैं। उन्होंने बैंक के मुख्य प्रबंधक को पत्र भेजकर कहा है कि यदि उन पर वसूली के लिए दबाव बनाया गया तो वह आत्महत्या कर लेंगे। इससे आला अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। बैंक के मुख्य प्रबंधक की ओर से लक्सर कोतवाली पुलिस को मामले में पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत पंजाब नेशनल बैंक निरंजनपुर के शाखा प्रबंधक संजय कुणाल मेहता का कहना है कि खाताधारकों को गलत ढंग से ऋण दिए गए हैं। कई-कई खाताधारकों पर करोड़ों रुपये का ऋण बकाया है। उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए पत्र से वह परेशान हैं। वह बकाएदारों की केवल आरसी काट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें