फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर, चकराता और हिमाचल बार्डर पर बरतें विशेष निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने शुक्रवार को पीसीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों को लिंग भ्रूण जांच के मामलों में विकासनगर, चकराता और हिमाचल बार्डर पर विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं त्यागी डायगनॉस्टिक सेंटर का पंजीकरण निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. प्रमोद त्यागी के सेंटर में चल रही गड़बड़ियों का खुलासा करने में अंबाला की टीम की मुख्य भूमिका रही जो स्थानीय पीसीपीएनडीटी कमेटी के सूचना तंत्र की चूक दर्शाती है। उन्होंने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने एवं अपना सूचना नेटवर्क मजबूत करने के निर्देश दिए। बता दें बीती 11 जनवरी को अंबाला हरियाणा की टीम द्वारा हरिद्वार रोड स्थित 52बी आराघर में डॉ. प्रमोद कुुमार त्यागी डायग्नोस्टिक सेंटर में अवैध तरीके से भ्रूण लिंग की जांच का मामला पकड़ा गया था। बैठक के दौरान इस केंद्र को सीज करने एवं पंजीकरण को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में डॉ. शिप्रा एवं डॉ. सुखविंदर को हीलिंग टच अस्पताल, डॉ. अभिनेश कुमार को चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर, डॉ. अंकित पराशर को कम्बांइड मेडिकल इंस्टीट्यूट, डॉ. तुषार शर्मा को एक जगह मैक्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में कार्य की अनुमति, चिकित्सा अधीक्षक हिमालय हॉस्पिटल की शाखा चन्द्रेश्वर नगर को जनहित की दृष्टि से बरकरार रखने पर सहमति व अनुमोदन किया। बैठक में समिति के सदस्यों ने माजरा के सुविधा एक्स-रे केंद्र में महिला शौचालय बनाने की मांग रखी। बैठक में जिला नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईएस थपलियाल, वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ राजकीय दून मेडिकल चिकित्सालय डॉ. दीप्ति सिंह, दून महिला चिकित्सालय रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुबोध नौटियाल, गांधी शताब्दी के पैथोलॉजिस्ट डॉ. एनके मिश्रा, जिला शासकीय अधिवक्ता अपराध बलवंत राय अग्रवाल, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी डॉ. ममता बहुगुणा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें