फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से पीएफ के सवाल, समस्याओं और समाधान को लेकर आयोजित संवाद बुधवार को सोशल मीडिया पर छाया रहा। फेसबुक लाइव के जरिये देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के हजारों लोगों ने इस कार्यक्रम को देखा। 72 हजार से अधिक लोगों ने लाइव कार्यक्रम देखा। वहीं, 787 से अधिक यूजर्स ने शेेयर किया और तीन सौ से ज्यादा ने इस दौरान अपने सवाल पूछे।
पटेलनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त मनोज कुमार यादव ने लोगों के पीएफ से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भी सीधे सवाल पूछे। इसके अलावा फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स एप के जरिये भी लोगों ने बड़ी संख्या में सवाल पूछे। क्षेत्रीय आयुक्त ने उनका जवाब देने के साथ ही कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी किया। यह पूरा कार्यक्रम अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज पर लाइव भी किया गया।
विज्ञापन

इसके जरिये देशभर के लोगों ने अपने सवाल पूछे। लोगों ने फेसबुक लाइव के साथ ही फोन से भी सवाल पूछे, जिनका क्षेत्रीय आयुक्त मनोज कुमार और उनकी टीम ने जवाब दिए। साथ ही उन्होंने पीएफ को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब भी दर्शकों को दिए। संवाद कार्यक्रम की सफलता से गदगद क्षेत्रीय आयुक्त ने अमर उजाला कार्यालय पहुंचे कई लोगों को अपने दफ्तर में बुलाकर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

..............
इनसेट::
आप भी जानें अपने सवालों के जवाब
पीएफ को लेकर अगर आपका भी कोई सवाल है तो आप ‘अमर उजाला देहरादून’ के पेज पर जाकर इस संवाद का वीडियो देख सकते हैं। वीडियो में पीएफ से जुड़े लगभग सभी सवालों के जवाब दिए गए हैं। हो सकता है जिस विषय को लेकर आप सवाल पूछना चाहते हों या आपकी जो समस्या हो, उसका जवाब भी वीडियो में मौजूद हो। इसके लिए आपको फेसबुक पर ‘अमर उजाला देहरादून’ का पेज सर्च करना होगा। इसमें संवाद का पूरा वीडियो उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें