फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को गिरेगा तापमान, ठंडक में होगी बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में ठंड का असर बढ़ने वाला है। अगले कुछ दिनों के दौरान रात के तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंडक बढ़ जाएगी। वहीं, पांच और छह जनवरी को प्रदेश के तीन पहाड़ी जिलों के अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बेहद हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम बना हुआ है। अन्य क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में ठंडक में और बढ़ोतरी होगी। विशेषकर रात के समय पारा गिरने से ठंड बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि पांच और छह जनवरी को कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फ गिरने की संभावना भी है। उन्होंने बताया कि रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। शनिवार को यह चार डिग्री तक आने की संभावना है। इससे ठंडी हवाओं में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें