ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
परीक्षाओं के इस दौर में अगर आप भी तनावमुक्त होकर बेहतर तैयारी के गुर सीखना चाहते हैं तो शनिवार को यह मौका लाया है अमर उजाला और अविरल क्लासेज। जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत बच्चों को टिप्स देंगे। इस दौरान वह न केवल इंजीनियरिंग बल्कि मेडिकल की तैयारी पर भी छात्रों के सवालों के जवाब देंगे।
परीक्षा का तनाव छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा की गई तैयारियों पर भी असर डालता है। कई बार छात्र पूर्ण तैयारी के बावजूद भी बेहतर परिणाम प्राप्त नहीं कर पाते। उसका सबसे बड़ा कारण यह है कि वह परीक्षा के तनाव को अपने ऊपर हावी कर लेते हैं। छात्र-छात्राओं को बेहतर परिणाम के लिए दबावमुक्त होकर प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिभाग करना चाहिए। उनके इसी दबाव को ध्यान में रखते हुए अविरल क्लासेस व अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में एक सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। अविरल क्लासेस के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि आज के समय में बेहतर तैयारी हेतु समय प्रबंधन विशेष महत्व रखता है। किस प्रकार हम अपनी दैनिक दिनचर्या व शिक्षा के बीच बेहतर सामंजस्य बना सकें। इसके साथ ही अभिभावकों की भूमिका भी इसमें अहम है। आज के समय में अभिभावकों की भूमिका में कई बदलाव आए हैं। इंजीनियरिंग व मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने वाले छात्र-छात्राओं हेतु यह सेमिनार अति महत्वपूर्ण है। इसमें विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को बताएंगे कि किस तरह दबावमुक्त होकर बेहतर परिणाम दिए जाएं। यह सेमिनार 30 दिसम्बर को होटल सैफ्रॉन लीफ में दोपहर दो बजे आयोजित होगा। सेमिनार में प्रवेश निशुल्क है। सेमिनार में सीमित सीटें ही उपलब्ध हैं। अपनी सीट सुरक्षित रखने के लिए 7669400400 पर मिस कॉल करें।