फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता मिस तो सागर मिस्टर उतराखंड बने

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/पाबौ (ब्यूरो)। मुंबई में पांच दिन तक चली मिस्टर एंड मिस इंडिया-2017 प्रतियोगिता में श्रीकोट गंगनाली की कविता भंडारी ने मिस उत्तराखंड तो पाबौ (पौड़ी) के सागर भंडारी ने मिस्टर उत्तराखंड का खिताब अपने नाम किया। कविता ने इस प्रतियोगिता में टॉप-10 तो सागर ने टॉप-15 में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लोगों के दिलों में उत्तराखंड की संस्कृति की छाप छोड़ने वाली कविता को निर्णायकों ने मिस उत्तराखंड 2017 घोषित करने के साथ ही मोस्ट पापुलर टाइटिल से नवाजा। कविता ने डेलीवुड प्रोडक्शन की ओर से 26 से 30 जून तक आयोजित मिस्टर एंड मिस इंडिया 2017 ग्रैंड फिनाले में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से 41 सुंदरियों ने भाग लिया, जबकि उत्तराखंड से लगभग छह मॉडलों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक दिन अलग-अलग जज आए। पहले दिन इंट्रोडक्शन राउंड हुआ, जिसमें प्रतिभागियों का आत्मविश्वास देखा गया। इसके बाद रैंप वॉक और थीम राउंड संपन्न हुए। टेलेंट राउंड में कविता ने गढ़वाली गायक किशन महिपाल के गाए गीत ‘फ्यूलड़िया ते देखेकी, ओंदू यू मन मा’ पर डांस कर सबको झूमा दिया। उत्तराखंड के लोग संगीत पर किए नृत्य पर उन्हें खूब वाहवाही मिली। अंतिम दिन टॉप टेन में उत्तराखंड से वह एकमात्र प्रतिभागी थी। वह शीर्ष स्थान नहीं बना पाई, लेकिन फेसबुक पेज पर ज्यादा लाइक मिलने और जजों के बीच में चर्चा का केंद्र रहने पर मोस्ट पॉपुलर का अवार्ड भी कविता को मिला।
क्षेत्रवासियों में खुशी
श्रीनगर से 3 किलोमीटर दूर श्रीकोट गंगानाली के धीरेंद्र भंडारी की बेटी कविता दिल्ली में रहकर एमफिल के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती है। कविता की बड़ी बहन सीमा ने बताया कि प्रतियोगिता में उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति से भी दर्शकों और निर्णायकों को रू-ब-रू कराया। कविता की इस जीत पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


पाबौ के सागर ने बनाई टॉप-15 में जगह
पाबौ (पौड़ी)। ‘मिस्टर एंड मिस इंडिया-2017’ कंपीटिशन में पौड़ी के पाबौ ब्लॉक निवासी सागर भंडारी ने मिस्टर उत्तराखंड का खिताब जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। वह मिस्टर इंडिया कांटेस्ट में उत्तराखंड से टॉप पर आए हैं, जबकि ओवरऑल कंपीटिशन में भी वह टॉप-15 में जगह बनाने में कामयाब रहे। सागर ने मुंबई से अमर उजाला से फोन पर बात कर अपने फालोअर्स का आभार जताया है।
प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र के प्रतिभागी पाबौ के ग्राम कालौ निवासी सागर ने 10 नवंबर 2016 को चंडीगढ़ में ऑडिशन दिया था, जिसमें उनका चयन हुआ। इसके बाद अगले चरण में प्रतिभागियों को परफॉर्मेंस के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया। सागर ने बताया कि 22 से 28 जून को मुंबई में विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिता हुई। राज्यवार प्रतियोगिता में उन्होंने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। इसमें करीब 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें उन्हें मिस्टर उत्तराखंड चुना गया। प्रतियोगिता के लिए देशभर के 90 शहरों में हुए ऑडिशन से करीब 350 प्रतिभागियों का चयन हुआ था। सागर के पिता जगमोहन सिंह भंडारी बेटे की इस उपलब्धि पर खुश हैं। सागर ने आठवीं से लेकर 12वीं तक पढ़ाई कोटद्वार के एसजीआरआर स्कूल से की। इस दौरान उन्होंने जिम ज्वाइन किया तो फिटनेस के बाद मॉडलिंग में जाने का मन हुआ। इसके बाद वह चंडीगढ़ अपने चाचा के पास चले गए और दो वर्ष से फिटनेस व मॉडलिंग में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सागर ने बताया कि सेमीफाइनल और फाइनल राउंड पास करने के लिए परफॉर्मेंस के साथ-साथ सोशल साइट्स पर फॉलोअर्स की संख्या भी देखी गई। सागर ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर ‘सागर भंडारी पेज’ को फॉलो करने वाले उत्तराखंड के लोगों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें