फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुए संघर्ष के बाद तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर।
विज्ञापन

खेड़ी शिकोहपुर गांव में दो पक्षों के बीच रविवार रात हुए संघर्ष और पथराव के मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से एक दर्जन से अधिक लोग चोटिल हुए हैं। घायलों में एक पक्ष की चार महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

खेड़ी शिकोहपुर में देर रात मामूली बात पर गांव के दो पक्षों में नोकझोंक हो गई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों में घुसकर भी मारपीट और तोड़फोड़ भी की। यहां तक की ग्राम प्रधान की गाड़ी को भी तोड़ दिया गया। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से गीता, सुधीर कुमार, लता, फूल समुद्री, राजकली, सिकंदर, वसीम, जिशान, अकरम, कुलदीप, अजहर, नसीम आदि को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने सिविल अस्पताल में उपचार कराया। संघर्ष को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सोमवार सुबह एक पक्ष के लोग थानाध्यक्ष भगवान मेहर से मिले। उधर, गांव के मौअज्जिज दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें