फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. डीपी शर्मा को 'सरदार रत्न इंटरनेशनल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड'

Tue, 01 Nov 2016 09:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अवॉर्ड लेती डीपी शर्मा की पत्नी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रोफेसर डी. पी. शर्मा को 10वां 'सरदार रत्न इंटरनेशनल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। प्रोफेसर शर्मा मूलतः आगरा के रहने वाले हैं और लंबे समय से देहरादून में रहकर एजूकेशन और टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित भारतीय विद्या भवन सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन द्वारा सरदार पटेल की 141वीं जयंती 31 अक्तूबर को 'सरदार रत्न इंटरनेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स्' और 'सरदार पटेल इंटरनेशनल अवॉर्ड्स' सम्मान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देहरादून के प्रोफेसर डीपी शर्मा को 'एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट: स्टील ऑफ़ माइंड एंड ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी' के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने के लिए 'सरदार रत्न इंटरनेशनल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' दिया गया।

प्रोफेसर शर्मा फाउंडेशन द्वारा सिविलियन कैटेगरी में अवॉर्ड पाने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्होंने गंभीर विकलांगता को चुनौती देते हुए एजूकेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में असाधारण काम किया। डॉ. शर्मा के देश से बाहर होने के कारण उनकी पत्नी अनुरागी शर्मा और पुत्र अथर्व शर्मा ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें