फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दोस्त के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर 1.08 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iक्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन

I

Iसाइबर अपराधी ठगी के लगातार नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। क्लेमेंटटाउन इलाके में युवक को उसके दोस्त के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर एक लाख आठ हजार रुपये ठग लिए गए। शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि टर्नर रोड निवासी बिलाल खान ने शिकायत में बताया कि उन्हें फेसबुक पर आसिफ नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। यह आईडी उनके दोस्त के नाम पर बनाई गई थी, जिसे उन्होंने असली समझ बात की। फर्जी आसिफ ने खुद को ओमान में एक कंपनी में कार्यरत बताया और इमिग्रेशन में फंसा होने के बहाने मदद मांगी। उसने किसी अबू बकर का नंबर देकर उससे बात करने को कहा। बिलाल ने पांच अगस्त से 10 अगस्त के बीच में अबू बकर के कहे अनुसार, अलग-अलग बैंक खातों में कुल एक लाख आठ हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसे लगा कि वह दोस्त की मदद कर रहा है, बाद में पता चला कि आईडी फर्जी थी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें