फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्कूटी पर दो बहनों का पर्स झपटा, गिरने से बाल-बाल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरायपुर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो बहनों से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े पर्स छीन लिया। गनीमत रही कि गले में टंगा पर्स झपटे जाने के बावजूद स्कूटी सवार महिला ने संतुलन संभाल लिया, वरना हादसे का डर था। पर्स में दो मोबाइल रखे थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के जरिये बाइक सवार बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि वारदात 11 सितंबर की सुबह हुई। इस संबंध में तुनवाला निवासी रितू आनंद की शिकायत पर शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया है कि वह छोटी बहन के साथ स्कूटी से सुबह करीब 10:30 बजे कहीं जा रही थीं। रास्ते में पीछे से नीले रंग की बाइक पर दो युवक तेज रफ्तार में आए और उनके गले से पर्स छीनकर भाग गए। रितू के पति पंकज ने बताया कि घटना में रितु और उनकी बहन को कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने वारदात के समय स्कूटी को संभाल लिया था।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें