फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 के पूर्व कर्मचारियों ने सिर मुंडवाकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2019 08:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान 108 के पूर्व कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मांगों को लेकर मंगलवार को सचिवालय कूच कर रहे एंबुलेंस सेवा 108 के पूर्व कर्मचारियों को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कर्मचारियों की पुलिस से झड़प भी हुई तो पुलिस को उन पर बल प्रयोग करना पड़ा। कई कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां भी फटकारनी पड़ीं। इसके बाद 350 पूर्व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उन्हें सुद्धोवाला जेल परिसर के बाहर से ही मुक्त कर दिया गया। 

विज्ञापन


गत 30 अप्रैल से 108 के पूर्व कर्मचारी नई कंपनी में समायोजित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कभी भीख मांगकर तो कभी सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किए। बावजूद इसके सरकार की ओर से इस संबंध में कोई पहल नहीं की गई। इसी क्रम में कर्मचारियों ने मंगलवार को सचिवालय कूच किया। कर्मचारी परेड ग्राउंड से जुलूस निकालते हुए कनक चौक से सचिवालय की तरफ बढ़े। इस दौरान पहले उन्हें कनक चौक पर रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे पुलिस का घेरा तोड़ने में कामयाब रहे।

इसके बाद पैसेफिक तिराहा पर बैरिकेडिंग लगाकर आंदोलनकारियों को रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें रोकना चाहा। बावजूद, इसके कुछ आंदोलनकारियों ने बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। कुछ पूर्व कर्मचारियों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की। इसके बाद पुलिस ने वहां से लगभग 350 पूर्व कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि सभी गिरफ्तार किए गए पूर्व कर्मचारियों को सुद्धोवाला जेल परिसर के बाहर से मुक्त कर दिया गया। कूच करने वालों में प्रमोद थपलियाल, विपिन जमलोकी, अरुण सिंह, सती सिंह, केशव रणावत, राजेंद्र सिंह, शिव सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं मांगे 
- कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नई कंपनी कैंप में समायोजित किया जाए। 
- उन्हें पहले के जितना वेतन दिया जाए। 
- जहां वे तैनात थे वहां पर ही तैनाती दी जाए। 
- नई कंपनी में अनुभवहीन कर्मचारियों को भर्ती न किया जाए। 
- नई कंपनी के साथ भी पहले के जैसा ही अनुबंध किया जाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें