देहरादून। प्रदेश में भूस्खलन के चलते बृहस्पतिवार को 107 सड़कें बंद रहीं। इनमें सबसे अधिक 87 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। राज्य में अल्मोड़ा पांच, बागेश्वर 11, चमोली 19, देहरादून में सात सड़क बंद हैं। नैनीताल में 15, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में 15 सड़क बंद हैं। रुद्रप्रयाग में आठ, नई टिहरी में 13 और उत्तरकाशी में आठ मार्ग बंद हैं।