ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बल्लीवाला फ्लाईओवर पर बेतरतीब तरीके से बनाए गए 17 रंबल स्ट्रिप वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इन रंबल स्ट्रिप की वजह से रोजाना सुबह-शाम जाम लग रहा है।
बता दें, बीते दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बल्लीवाला फ्लाईओवर का निरीक्षण किया था। इसमें उन्होंने फ्लाईओवर पर हादसों को रोकने के प्रयास के बाबत निर्देश दिए थे। इसके बाद लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने फ्लाईओवर के दोनों ओर 17 रंबल स्ट्रिप्स बना दिए। यही रंबल स्ट्रिप अब समस्या बन गए हैं। दोपहिया सवार अक्सर रंबल स्ट्रिप की वजह से गिरकर चोटिल होते हैं। हालांकि महकमे ने कुछ जगहों से रंबल स्ट्रिप हटा दिए हैं। इसके बावजूद सुबह-शाम जाम की समस्या बनी हुई है। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग के सीईओ हरिओम शर्मा के मुताबिक रंबल स्ट्रिप धीरे-धीरे हटाए जाएंगे।