फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक सिग्नल खराब, पुलिस गायब, नतीजा तीन किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून

विज्ञापन


सहारनपुर रोड पर शुक्रवार शाम के समय लंबा जाम लग गया। जाम का कारण मंडी तिराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल खराब होना रहा। हालात तब और भी खराब हो गए जब वहां एक भी पुलिसकर्मी स्थिति संभालने नहीं पहुंचा। नतीजतन मंडी तिराहे से लालपुल और आईएसबीटी की तरफ जाने वाली सड़क पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


मंडी तिराहे पर लगा स्वाचालित ट्रैफिक सिग्नल शुक्रवार शाम अचानक खराब हो गया। इस दौरान वहां कोई पुलिसकर्मी भी नहीं था। इससे निकलने की होड़ में जाम लग गया। इस दौरान कुछ लोगों ने एक दूसरे के वाहनों में ठोक दिया। इससे मारपीट की नौबत तक आ गई। वहीं सड़क के दोनों ओर करीब तीन किमी तक जाम लग गया। मुख्य मार्ग पर जाम लगने के कारण लोगों ने वैकल्पिक मार्गों से निकलने की कोशिश की। हालांकि लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। वैकल्पिक संकरे होने के कारण वहां भी लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। वहीं लाल पुल से कारगी चौक जाने वाला का संपर्क मार्ग भी शाम करीब 6:30 बजे से सात बजे तक वाहनों से ठसाठस भरा रहा। जीएमएस रोड से लाल पुल संपर्क मार्ग पर भी लोग करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। बता दें, शहर की ट्रैफिक लाइटें अक्सर खराब हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें