फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया प्रकोष्ठ में गंदगी देख भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोेग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल मंगलवार को अचानक डालनवाला थाने में बने निर्भया प्रकोष्ठ का निरीक्षण करने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान निर्भया प्रकोष्ठ परिसर में गंदगी देख विजय बड़थ्वाल भड़क गईं और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पीड़ित महिलाओं को प्रकोष्ठ से मिलने वाले लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
राज्य महिला आयोेग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल मंगलवार को प्रकोष्ठ का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने प्रकोष्ठ में काउंसलर की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी करने, स्टाफ की कमी दूर करने पर जोर दिया। इसके अलावा प्रकोष्ठ की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही पीड़ित महिलाओं को जागरूक कर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, दुष्कर्म, मानव तस्करी आदि से पीड़ित महिलाओं के लिए वर्ष 2016 अगस्त में निर्भया प्रकोष्ठ की स्थापना की गई थी। प्रकोष्ठ के माध्यम से पीड़िताओं की पैरवी के लिए वकील और मुआवजा राशि की व्यवस्था की जाती है। निर्भया प्रकोष्ठ कार्यालय की अधिवक्ता फिरदौस ने बताया कि वर्ष 2018-19 में अब तक कुल 92 मामले सामने आए हैं। इनमें से 74 मामलों का निस्तारण किया गया है। जबकि 18 मामले विचाराधीन हैं। इस दौरान आयोग की सदस्य कामनी गुप्ता, उमा संस्था की अध्यक्ष साधना शर्मा, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें