ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। विधि प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के आवेदन अब 13 जनवरी से होंगे। पहले यह आवेदन 10 जनवरी से शुरू होने थे। परीक्षा कराने वाले क्लैट कंसोर्टियम ने इसकी जानकारी जारी कर दी है।
क्लैट के लिए 13 जनवरी से 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद 12 मई की दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक देशभर में यह परीक्षा ऑफलाइन आयोजित कराई जाएगी। सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन का शुल्क 4000 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क 3500 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क केवल ऑनलाइन ही जमा कराया जा सकता है। परीक्षा विशेषज्ञ एवं लॉ प्रेप के निदेशक एसएन उपाध्याय के मुताबिक, क्लैट परीक्षा परिणाम आने के बाद सेंट्रलाइज काउंसिलिंग से सभी सीटें भरी जाएंगी। इस परीक्षा से देश के 21 विधि विश्वविद्यालयों में दाखिले किए जाएंगे।
यहां करें आवेदन : clatconsortiumofnlu.ac.in