फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड महिला क्रिकेट टीम टूर्नामेंट से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सीनियर महिला वन डे लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार के बाद उत्तराखंड टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। नॉकआउट मुकाबले में रेलवे ने उत्तराखंड को दस विकेट से हराया।
बुधवार को बंगलूरू में सीनियर महिला वन डे लीग में उत्तराखंड का मुकाबला रेवले के साथ हुआ। उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड टीम पूरे विकेट खोकर केवल 62 रन ही बना पाई। ओपनर बल्लेबाज मधवाल 14 और मेघा 9 रनों के दम पर पहले विकेट के लिए 25 रन जोड़े। इसके बाद कंचन ने 8 और राधा ने 5 रन बनाए। कंचन और राधा के आउट होते ही टीम बिखर सी गई। पूरी टीम 62 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। रेलवे की ओर से पूनम यादव ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की टीम ने मैच को बिना विकेट खोए जीत लिया। बल्लेबाज मोना 37 और स्नेह राणा 20 रन बनाकर नाबाद लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
महज पांच रन पर गंवाए छह विकेट
मध्यक्रम की बल्लेबाज कंचन और राधा के आउट होते ही उत्तराखंड की टीम लड़खड़ा गई। टीम ने 43 रन से 48 रन बनाने में छह विकेट खो दिए। वहीं, मधवाल 14 के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें