फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा न मिलने पर राशन डीलरों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर डाटा उपलब्ध न होने पर राशन डीलरों में भारी आक्रोश है। राशन डीलरों का कहना है कि सरकार मशीनें उपलब्ध कराने के बाद डाटा उपलब्ध कराना भूल गई है। इससे राशन वितरण में काफी परेशानी हो रही है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को जिला आपूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरकार राशन की दुकानों को सीएससी में तब्दील कर रही है। लगभग 500 दुकानों पर मशीनें भी उपलब्ध करा दी गई हैं, लेकिन डीलरों को आवश्यकता के अनुसार डाटा मुहैया नहीं कराया जा रहा है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में नेटवर्क न होने के कारण एक दिन में पांच से दस लोगों का राशन ही फीड हो पाता है। इससे काफी परेशानी हो रही है। इन्हीं तमाम समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जिला आपूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें