फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के जयकारों से गूंजा वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम के जयकारों से गूंजा वातावरण
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सांस्कृतिक सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित इंदिरानगर स्थित दशहरा मेला में रावण का 60 फीट ऊंचा पुतला जलाया गया। पुतले में आग लगते ही जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
इससे पहले एमडी पब्लिक स्कूल पंडितवाड़ी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो सिटी मार्केट अनुराग चौक हुए मेला स्थान पर पहुंची। जिसमें नंदा देवी राजजात यात्रा एवं स्वच्छ भारत की झांकियां शामिल रहीं। यात्रा के मेले स्थान पर पहुंचने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही आतिशबाजी की गई एवं लंका दहन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल ने भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में एकता का संदेश दिया। समाजसेवी अशोक विंडलास ने समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा, राजीव जैन, राकेश गर्ग, कर्नल मदन मोहन चौबे, जोगिंदर पुंडीर, राजेंद्र पंथ, अजय कांत शर्मा, सुनील बिष्ट, उदयवीर, विक्रांत बहुगुणा, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी पटेलनगर में श्री सेवा कुंज समिति एवं स्टार क्लब की ओर से आयोजित दशहरा मेला में रावण का पुतला जलाया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम और मां दुर्गा के भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। भजन संध्या में आशु वर्मा और आशीष बजाज ने भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमें श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। जिसके बाद रावण के 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उमेश अग्रवाल, राजीव जैन, मनीपाल धीमान, गोविंद मोहन, भूपेंद्र चड्ढा, अखिलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें