फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप एथलेटिक्स में दम दिखाएंगे मसूरी के कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
यूरोप एथलेटिक्स में दम दिखाएंगे मसूरी के कमल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। एमपीजी कॉलेज के छात्र कमल शाह को यूरोप में एक साल की एथलेटिक्स ट्रेनिंग के लिए चुने जाने पर मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति ने सम्मानित किया।
कमल ने चंडीगढ़ के एसडीआरआर में 800 और 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया था। जिसके बाद एसडीआरआर ने उन्हें ट्रेनिंग के लिए यूरोप भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

यूरोप में ट्रेनिंग को लेकर हुए चयन से कमल खासे उत्साहित हैं। कमल ने बताया कि वह गरीब परिवार से हैं। उन्होंने बताया कि मसूरी के घनानंद इंटर कॉलेज से 12वीं करने के बाद उन्होंने मसूरी एमपीजी कॉलेज में प्रवेश लिया था। बचपन से ही उन्हें एथलेटिक्स में रुचि थी। उन्होंने मसूरी की सड़कों और पहाड़ी रास्तों पर दौड़ लगानी शुरू कर दी। रोजाना वह इसी तरह अभ्यास करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें