फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले की फांस बना महामंत्री का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माझिला का तबादला शिक्षा विभाग के लिए गले की फांस बन गया है। दरअसल विभाग ने जिस विद्यालय में उनका तबादला किया, वहां पद ही खाली नहीं है। निदेशक का कहना है कि उनके तबादले को संशोधित कर किसी और विद्यालय में भेजा जाएगा।
राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीती 21 जुलाई से विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय में क्रमिक अनशन शुरू किया था। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और विभागीय अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि ज्यादातर मांगों पर कार्रवाई चल रही है। इसके बावजूद शिक्षक क्रमिक अनशन पर अड़े रहे। 27 जुलाई को शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने शिक्षकों को पत्र लिख अनशन खत्म करने को कहा। जवाब में शिक्षकों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इसके बाद 28 जुलाई को शिक्षा मंत्री के आदेश पर शिक्षक संघ अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी, महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माझिला और पूर्व अध्यक्ष राम सिंह चौहान का तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) में प्रतिनियुक्ति से डॉ. सोहन सिंह माझिला का तबादला राजकीय इंटर कॉलेज, छोई नैनीताल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विद्यालय में सामाजिक विज्ञान विषय में प्रवक्ता के तीन पद स्वीकृत हैं, जिन पर तीन शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं, शिक्षा निदेशक आरके कुंवर का कहना है कि अपर निदेशक, कुमाऊं उनके तबादले को संशोधित कर जरूरत वाले विद्यालय में करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें