फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन वीक एंड लाइफस्टाइल शो कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
फैशन वीक एंड लाइफस्टाइल शो कल से
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजधानी में तीन दिन तक फैशन वीक एंड लाइफस्टाइल शो का आयोजन होगा, जिसमें देश और विदेश के प्रसिद्धि मॉडल अपना जलवा दिखाएंगे। इस संबंध में बुधवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए सिनमिट कम्युनिकेशंस के संस्थापक दलिप सिंधी ने बताया कि दस से 12 अगस्त तक फैशन वीक एंड लाइफस्टाइल शो होगा।
सिंधी ने बताया कि फैशन वीक के शुभारंभ पर मॉडल ख्याति शर्मा, जबकि अगले दिन मॉडल स्वाति सेमवाल और अंकिता लोखंडे शिरकत करेंगी। स्वाति सेमवाल बरेली की बर्फी और फन्ने खां जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। वहीं अंकिता लोखंडे टीवी अभिनेत्री हैं, उन्हें टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से पहचान मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के सह संस्थापक राजीव मित्तल ने बताया कि शो में पूनम राजपूत, दीपाली गुप्ता, प्रशांत सिंह राजपूत, नूर एंड निसार, अमीन फरीस्ता, मोहम्मद जावेद, आदिल मिर्जा खान, अरहान, जीत सत्य, मधुरिमा, राधिका वर्मा, मौमी उजीर, सुलिआ स्वू, दिनेश त्रिपाठी, जितुमोनी टेरॉन, सुमित दास गुप्ता, कीर्ति राठौर, औरिन नायब, किरण गोगोई, आयुष सोनी, शिवानी सोनी आदि प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें