फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन इस्तेमाल के खिलाफ अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन इस्तेमाल के खिलाफ अभियान आज से
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रतिबंधित पॉलिथीन के भंडारण, इस्तेमाल और बिक्री के खिलाफ नगर निगम मंगलवार से अभियान चलाएगा। इस दौरान पॉलिथीन, थर्माकोल आदि मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सफाई निरीक्षकों के नेतृत्व में आठ टीमें गठित कीं। ये टीमें शहर के विभिन्न हिस्सों में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाएगी। अधिशासी अभियंता रचना को अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि बीते दिनों पॉलिथीन इस्तेमाल के खिलाफ चले अभियान में तीन लाख 61 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया था। अब फिर से अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य अनुभाग के स्टोर कीपर को जब्त सामग्री सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच हजार रुपये तक लगेगा जुर्माना
नगर आयुक्त ने बताया कि पॉलिथीन मिलने व उसके प्रयोग पर 500 से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। बताया कि अधिकतर पॉलिथीन से बने उत्पाद अन्य राज्यों से आते हैं। यहां पर जिन जगहों पर पॉलिथीन का भंडारण किया जाता है, वहां भी छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें