फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तियों को उजाड़ने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मालिकाना हक की मांगो को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की महिलाओें ने जिलाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतवानी दी।
बुधवार को नमामि गंगे के नाम पर नदी किनारे बसी बसितयों को नहीं हटाने की मांग को लेकर एडवा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि राज्य सरकार अतिक्रमण के नाम पर बस्ती को उजाड़ने का कार्य कर रही है। भाजपा के विधायक वोट बैंक के कारण जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री नूरेसा अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार नमामि गंगे के नाम पर रिस्पना एवं बिन्दाल नदी के किनारे बसी बस्ती को अतिक्रमण ग्रहस्त बताती है तो उन्हें पहले मालिकाना हक प्रदान करें। भाजपा नेता केवल झूठे वादे कर बस्ती वासियों को पागल बना रहे हैं। अंसारी ने कहा कि अगर सरकार मांगों पर तत्काल कोई राहत नहीं देती है तो बस्ती वासियों के साथ मिलकर सड़कों में उतरकर उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। धरना प्रदर्शन मेें जिला उपाध्यक्ष चंदा ममगाई, अध्यक्ष इंदु नौडियाल, संजय शर्मा, कुसुमा बिष्ट, मीरा देवी, सईद अहमद, शाकुंभरी रावत, साजिला बेगम, जरीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें