फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रतो कप अंडर-17 में जीते देहरादून और पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबले में बालिका वर्ग में देहरादून ने नैनीताल और बालक वर्ग में पिथौरागढ ने स्पोर्ट्स कॉलेज को हराकर खिताब जीता। वहीं, बालक अंडर-14 वर्ग में महाराणा प्र्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने पौड़ी को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में बुधवार को सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक अंडर-14 वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज ने पौड़ी को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से हेमराज ने 15वें व 35वें मिनट में गोल दागकर मुकाबला एकतरफा कर दिया। इसके बाद हर्ष ने 37वें मिनट में गोल कर पौड़ी को 3-0 से हराने में अहम भूमिका निभाई। बालिका अंडर-17 वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को 3-0 से शिकस्त देकर खिताब हासिल किया। देहरादून की ओर से अंजना थापा ने 30वें व 48वें और अलीशा गुरुंग ने 38वें मिनट में गोल किया। बालक अंडर-17 वर्ग में खिताबी मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबर पर थीं। पिथौरागढ़ की ओर से मोहित राणा ने नौवें मिनट और स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए राहुल ने 24वें मिनट में गोल किया। निर्णय के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें पिथौरागढ़ ने 4-3 से बाजी मारते हुए फाइनल का खिताब जीत लिया। पिथौरागढ़ के लिए मोहित राणा, दीपांशु, योगेश कुमार व जितेंद्र अधिकारी ने गोल दागे। टूर्नामेंट में महिपाल सिंह, एसडीएस रावत, अशोक गंगोला, वीरेंद्र बिष्ट, सैमुअल चंद्रा, योगेंद्र पटवाल, गोपाल चौहान व गजेंद्र नेगी ने रेफरी की भूमिका निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर प्रतियोगिता के सह संयोजक प्रधानचार्य नवीन चंद्र मिश्र, जिला समन्वयक रविंद्र सिंह रावत, सुरेश बिजल्वाण, अजय नैथानी, मुईनुद्दीन खान, सुनील रावत, जितेंद्र बिष्ट, रमेश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें