फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरू होगी शिव महापुराण कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सरस्वती विहार विकास समिति की ओर से कल (रविवार) से अजबपुर खुर्द स्थित शिव शक्ति मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। पवित्र श्रावण मास में शिव महापुराण कथा 11 दिन तक चलेगी। आचार्य सुभाष जोशी कथा का वाचन करेंगे। शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में सरस्वती विहार विकास समिति की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आचार्य सुभाष जोशी ने बताया कि शिव शक्ति मंदिर में 22 जुलाई से एक अगस्त तक शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। रविवार को सुबह नौ बजे कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा में धर्मपुर, डालनवाला, नेहरू कॉलोनी समेत मंदिर के आसपास के श्रद्धालु शामिल होंगे। समिति के उपाध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट ने बताया कि एक अगस्त को दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार के डिस्पोजेबल पदार्थों का उपयोग नहीं किया जाएगा। उनकी जगह कुल्लढ़ और पत्तों का पत्तल उपयोग में लाया जाएगा। इस दौरान समिति के गजेंद्र भंडारी, अनूप पर्त्थयाल, मर्तिराम बिजलवाण, दिनेश चंद्र जुयाल, नवनीत काला, दीपक काला, पुष्कर सिंह गुसाईं, वीरेंद्र खंडूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें