फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 वाहनों का चालान, दस गाड़ियां सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सात दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के पहले दिन जिले में 83 वाहनों का चालान करने के साथ ही 10 गाड़ियां सीज कर दी गईं। वहीं, शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी सीज कर दी गई। अभियान को लेकर वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल रहा। कई चालक कार्रवाई से बचने के लिए सवारियों से भरी गाड़ियों को लेकर दूसरे रास्तों से भाग निकले।
विज्ञापन

सोमवार को आरटीओ सुधांशु गर्ग, एआरटीओ अरविंद पांडे, एआरटीओ रश्मि पंत और एआरटीओ संगीता भट्ट की अगुवाई में चार विभागीय टीमों ने देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश एवं आसपास के इलाकों में संपर्क मार्गों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान इस दौरान 21 ऐसे चालक पकड़े गए, जो बिना लाइसेंस के वाहन चला रहे थे। 12 गाड़ियां बिना फिटनेस के चलती पाई गईं। चार ऐसे चालकों को पकड़ा गया, जो मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चला रहे थे। कई वाहन ओवरलोड पाए गए। इन सभी का चालान कर दिया गया। आरटीओ सुधांशु गर्ग ने बताया कि अधीनस्थ अधिकारियों को दिन के साथ ही रात में भी चेकिंग करने निर्देश दिए गए हैं। अभियान सात दिन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें