फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आरोग्यधाम में कराएं मुफ्त स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

आरोग्यधाम अस्पताल में आज विशेषज्ञ चिकित्सकों से मुफ्त स्वास्थ्य जांच करवाने के साथ ही उपयोगी और आवश्यक परामर्श लेने का मौका है। अस्पताल में रविवार को विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बच्चों और नवजात की पेट संबंधी बीमारियों की विशेष जांच की जाएगी।
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आज दून अस्पताल के पास स्थित आरोग्यधाम अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विपुल कंडवाल पेट संबंधी बीमारियों और मोटापे संबंधित मामलों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे। नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश बच्चों से जुड़े मामलों की जांच करेंगे। साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ और मनोरोग विशेषज्ञ भी लोगों की मुफ्त जांच करेंगे। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन समेत अन्यें जांच भी मुफ्त की जाएंगी। कुछ दवाएं भी मुफ्त दी जाएंगी।
विज्ञापन

--
दीपनगर में रक्तदान कर मनाएं छुट्टी
देहरादून। आज रक्तदान कर आप अपनी रविवार की छुट्टी का आनंद ले सकते हैं। नवयुवक संगठन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय दीपनगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के आयोजक डीएवी महाविद्यालय के पूर्व महासचिव जोगेंद्र रावत ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक की टीम रक्त एकत्र करने के साथ ही लोगों को सुरक्षित रक्तदान के संबंध में जानकारी भी देगी।
--

कल एलआईसी में करें रक्तदान

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के 68वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होगा रक्तदान शिविर

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के 68वें स्थापना दिवस पर कल दो जुलाई को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से नेहरू कॉलोनी स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के मंडल कार्यालय में लगने वाले शिविर में लोगों को सुरक्षित रक्तदान के संबंध में जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के सचिव चंद्र प्रकाश नैथानी ने बताया कि हरिद्वार रोड स्थित मंडल कार्यालय में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 65 वर्ष पहले बीमा कर्मचारियों के हकों के लिए संघ का गठन किया गया था। संघ प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस पर शिविर आयोजित करता है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ा जा सके। आयोजन में रविंद्र काक, निर्मल कैंतुरा, दिगंबर सिंह, राजवीर पुंडीर, अमित उनियाल, आशीष राठौर, उमेश धीमान, पंकज जोशी, जगदीश राम, तन्मय ममगाईं, गिरिवर सिंह, ज्योत्सना बत्रा, नरेश रोहिला, प्रमोद गोयल और प्रवीण ममगाईं आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें