फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमिसाल गढ़वाल अभियान के जरिए बदलेगी गांवों की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देवभूमि में ‘बुलंद उत्तराखंड’ और ‘बेमिसाल गढ़वाल’ अभियान के तहत युवाओं को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। बेमिसाल गढ़वाल अभियान के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ सशक्त राज्य के परिकल्पना की नींव रखने का प्रयास है। उक्त बातें इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष और बुलंद उत्तराखंड से जुड़े शौर्य डोभाल ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में कहीं।
विज्ञापन

शौर्य डोभाल ने बताया कि ‘बुलंद उत्तराखंड’ एक ऐसा अभियान है जो राज्य के सम्मान, पर्यटन की संभावनाओं और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को उज्ज्वल भविष्य देना है। आने वाले समय में यह अभियान देवभूमि के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। वहीं ‘बेमिसाल गढ़वाल’ अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे राज्य के व्यापक विकास मसलन कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, मशरूम फार्मिंग के साथ ही सांस्कृतिक विरासतों व संस्कृति को भी संरक्षित करना है। बेमिसाल गढ़वाल अभियान के तहत युवाओं की कॅरियर काउंसिलिंग, हर गांव में मोबाइल क्लीनिक, महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट के प्रोग्राम से जोड़ना और उनके लिए स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। इसके अलावा बुलंद उत्तराखंड के तहत विकास गोष्ठी, यूथ कॉनक्लेव, महिला सशक्तीकरण, गांव रोजगार और किसानों की समृद्धि से संबंधित कई आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें