फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 हजार से ज्यादा सीटों के लिए काउंसिलिंग कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देश में 38 हजार से ज्यादा इंजीनियरिंग सीटों के लिए 15 जून से संयुक्त काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने बुधवार को इंजीनियरिंग सीटों की जानकारी जारी कर दी है। जेईई मेन के स्कोर के आधार पर एनआईटी, जीएफआईटी, ट्रिपल आईटी में दाखिले होंगे। जबकि जेईई एडवांस के स्कोर के आधार पर आईआईटी में दाखिले होंगे। सभी संस्थानों की संयुक्त काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

इस साल आईआईटी ने छात्राओं के लिए अलग से सीटें आरक्षित की हैं। इसके तहत देश के सभी आईआईटी में जहां छात्रों के लिए कुल 11,190 सीटें हैं। वहीं छात्राओं के लिए भी 823 सीटें अलग से रखी गई हैं। सीट मैट्रिक्स के हिसाब से आईआईटी में कुल 12,015 सीटें, एनआईटी में करीब 18 हजार सीटें, ट्रिपल आईटी में 4023 सीटें और जीएफआईटी में करीब 4700 सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थी 15 जून से 25 जून की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही च्वाइस भी भर सकते हैं। इसके बाद पहले चरण का सीट आवंटन 27 जून को किया जाएगा। इंजीनियरिंग काउंसिलिंग ऑनलाइन है। इसलिए देश में कहीं से भी इसमें प्रतिभाग किया जा सकता है।
विज्ञापन

किस आईआईटी में कितनी सीटें
आईआईटी सीटें छात्राओं की सीटें
भुवनेश्वर 350 19
बांबे 963 63
मंडी 182 18
दिल्ली 851 59
इंदौर 260 15
खड़गपुर 1342 111
हैदराबाद 285 9
जोधपुर 240 7
कानपुर 831 78
मद्रास 846 31
गांधीनगर 181 13
पटना 225 25
रुड़की 975 64
आईएसएम धनबाद 912 125
रोपड़ 280 29
बीएचयू 1002 76
गुवाहाटी 645 57
भिलाई 120 6
गोवा 90 7
पलक्कड़ 160 3
तिरुपति 180 0
जम्मू 150 4
धारवाड़ 120 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें