फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 10 जून से होगी क्लैट की काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

विधि दाखिलों की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की काउंसिलिंग अब 10 जून से होगी। पहले क्लैट की काउंसिलिंग सात जून से होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के क्रम में चल रही सुनवाई के तहत काउंसिलिंग टाल दी गई है। परीक्षा कराने वाली नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज (एनयूएएलएस) ने नया शेड्यूल जारी किया है। बताया जा रहा है कि क्लैट के परिणाम में भी कुछ परिवर्तन हो सकता है।
देशभर में क्लैट का आयोजन 13 मई को हुआ था। 31 मई को इसका रिजल्ट जारी हुआ। परीक्षा कुल 2342 लॉ की सीटों के लिए हुई थी। परीक्षा के दिन सर्वर की गड़बड़ी के चलते देशभर से अभ्यर्थियों की परीक्षा छूटने की शिकायतें आई थी। इस वजह से कई अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतों की सुनवाई के निर्देश दिए थे तो एनयूएएलएस ने इसके लिए एक रिड्रेसल कमेटी बनाई थी। जानकारी के मुताबिक, इस समिति ने शिकायतों पर सुनवाई करते हुए छात्रों को समय बर्बाद होने का लाभ देने की पैरवी की है। इसके चलते सात जून से होने वाली काउंसिलिंग अटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पहले चरण का सीट आवंटन दस जून को होगा। एनयूएएलएस की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 10 जून को सीट आवंटन होने के बाद 10 जून से 14 जून के बीच अभ्यर्थी को 50 हजार रुपये काउंसिलिंग फीस जमा करानी होगी। लॉ प्रेप के निदेशक एसएन उपाध्याय के मुताबिक, अगर परिणाम में कोई बदलाव होता है तो निश्चित तौर पर छात्रों को लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें