फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्मार्ट हिल टॉउन’ बने मसूरी : जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी मसूरी को स्मार्ट हिल टाउन बनाने के लिए मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार से मुलाकात की। उन्होंने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दून में होने वाले कार्यक्रम में मसूरी और नैनीताल समेत अन्य पहाड़ी पर्यटन स्थलों को ‘स्मार्ट हिल टॉउन’ बनाने की घोषणा का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। साथ ही उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करने की बात भी कही।
विज्ञापन

विधायक गणेश जोशी ने मुख्य सचिव से कहा कि शिमला जैसे पहाड़ी शहर की तरह पेयजल किल्लत देश के अन्य पहाड़ी पर्यटक स्थलों में भी हो सकती है। यहां के पर्वतीय इलाकों में बुनियादी ढांचे में निवेश की कमी है, यदि इसमें संशोधन किया जाए तो रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। जोशी ने कहा कि स्मार्ट शहरों की तर्ज पर केंद्र सरकार को स्मार्ट पहाड़ी कस्बों के लिए भी योजना बनानी चाहिए। योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मसूरी सहित अन्य हिल स्टेशनों को ‘स्मार्ट हिल टॉउन’ बनाने की घोषणा का उपयुक्त अवसर होगा। जोशी ने देहरादून-मसूरी रोपवे का कार्य जल्द शुरू कराने और मसूरी में पेयजल किल्लत, सेंट मैरी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें